Haryana News: सीएम नायब सिंह ने भिवानी में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'कांग्रेस को चुनाव में हर का डर सता रहा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस को 2024 के चुनाव में हर का डर सता रहा है। जिसके चलते कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में अभी तक नहीं उतारे हैं। वह रविवार को भिवानी के भवानी खेड़ा में आयोजित विजय संकल्प यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान मंच का संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मन निधि योजना और उज्ज्वला योजना के साथ ही देश व प्रदेश की सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उनके साथ ही बगैर पर्ची व खर्ची के युवाओं को रोजगार मिला है।

ऐसे में भी जनता से अपील करते हैं कि 25 में को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जनता कमल के निशान पर मोहर लगाने का काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को चरितार्थ करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनाव की हार से डरकर अब 2024 में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर रही है। क्योंकि उन्हें लगता है कि 2024 के चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएंगे। इस बात का डर कांग्रेस को सता रहा है।
इस मौके पर निर्वर्तमान सांसद धर्मवीर सिंह और हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही तथा कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत देश में सड़क रेलवे में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। जिसके चलते 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्य सरकार ने किया है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के विकास कार्यों के चलते हुए कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय दल की बजाय क्षेत्रीय दल बनता नजर आ रहा है।
वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की मंदिरों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फैसले बगैर किसी व्यवधान के खरीदी जा रही है तथा 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर रैली के आयोजन सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री विशंभर वाल्मीकि ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचा है। बगैर पर्ची व खर्ची के रोजगार देकर युवाओं को शिक्षा की तरफ आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने भिवानी से हांसी फोरलेन के निर्माण कार्य को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा होने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications