Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने कैथल में शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचे, शोक जताकर दी सांत्वना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल दौरे के दौरान शोकाकुल परिवारों के निवास पर जाकर शोक जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज कैथल में अपने शोकाकुल परिवारजनों के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कैथल में कुरुक्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के लिए 400 पार और हरियाणा के 10 की 10 सीटों पर जीत की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications