Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार पर कही यही बात
Haryana News: भाजपा के स्टार प्रचारक और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 'इंडी गठबंधन' पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को सीएम सैनी ने कहा कि उनकी नीति और नीयत के बारे में किसी को नहीं पता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को अंतिम दौर के लोकसभा चुनाव मतदान से पूर्व पंजाब में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग- अलग क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सीएम सैनी इस दौरान इंडिया एलायंस की घटक और राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते नजर आये।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन के लोग एक मंच पर अपने पाप को छिपाने के लिए एक साथ आए हैं, किंतु मोदी देश के अंदर बैठा है, जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वह नहीं बचेगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। सीएम सैनी ने कहा कि लोगों ने इंडी एलायंस का के चेहरे को पहचान लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बनाया है कि अगर पंजाब का किसी के नेतृत्व में भला है, तो वह मोदी जी के नेतृत्व में है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए आज हर वर्ग आगे आ रहा है और सारे देश में मोदी की लहर है।अपने पापों को छुपाने के लिए इंडी गठबंधन बना है।
अपने पापों को छुपाने के लिए इंडी गठबंधन बना है। pic.twitter.com/k8H84bkrfd
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) May 30, 2024
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे, जिसका प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें Haryana: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले की तैयारी, सीएम नायब सिंह सैनी लेंगे अहम बैठक












Click it and Unblock the Notifications