Haryana News: छछरौली में बोले सीएम नायब सिंह सैनी, कहा-'मैं थारा भाई, बेटा हूं, थारे बीच का हूं'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को छछरौली अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं थारा भाई, बेटा हूं। थारे बीच का हूं। कार्य सुख-दुख व परेशानियां अच्छे से समझता हूं। सीएम बाद में हूं। यह सुन पंडाल तालिया से गूंज उठा। लोग जय श्रीराम के जयघोष करने लगे। विपक्ष के पास रीति, नीति और नेतृत्व नहीं है। हमारे पास रीति-नीति की पार्टी है। विपक्ष डरा सहमा हुआ है।
यही कारण है कि अभी तक सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। सीएम सैनी बुधवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग झूठ बोलकर और गुमराह कर वोट लेते थे।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता था तो कांग्रेस के नेता सड़क और पुल बनाने की घोषणा करते थे। उसके बाद भूल जाते थे। दोबारा चुनाव आने पर फिर वही लोग वोट मांगने से पहले वहां पर मिट्टी की एक ट्रॉली भेज देते थे। जिससे लोगों में विश्वास आ जाए। लोग भी उनकी बातों में फंस जाते थे और उनको वोट दे देते थे।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे आश्वासन देकर लोगों को बरगलाती रही और वोट लेकर सत्ता का सुख भोगते रही। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि इस क्षेत्र ने हमेशा साथ दिया है। आगे भी इसी तरह से मदद मिलेगी। बुरा हाल था। सड़कों का राजभर गाड़ी में घूमता रहा। सीएम ने कहा कि वह साल 2014 में विधायक बने।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार से लौटते हुए 12 बजे कलानौर बॉर्डर पहुंचा। वहां पर लंबा जाम लगा था। स्टाफ ने जाम के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां हर रोज 6 से 7 घंटे इसी तरह से जाम लगता है। दूसरा रास्ता पूछा तो पता चला कि शामली से करनाल वाले रोड़ से जाना पड़ेगा।
शाहजहांपुर से निकलकर दादपुर रोड़ के लिए निकल सुबह के 5 बजे तक सड़कों पर घूमते रहे। अब ऐसा नहीं है। लक्कड़ मंडी के कारण जाम नहीं लगता। भाजपा सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications