Haryana News: सीएम नायब सिंह ने चिला साहब गुरुद्वारा में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के रानियाँ गेट स्थित चिला साहब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी के ट्वीट कर लिखा कि 'आज दिन की शुरुआत सिरसा के सुप्रसिद्ध रानियाँ गेट स्थित चिला साहब गुरुद्वारा में माथा टेक कर की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार,जिन्होंने सिरोपा पहनाकर हमारा स्वागत किया और हम सभी ने एक साथ लंगर भी चखा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सीएम नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को सिरसा के रानियाँ गेट स्थित चिला साहब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications