Haryana News: सीएम नायब सिंह ने एस्कॉर्टस-क्यूबोटा ग्रुप के अधिकारियों से की मुलाकात, जानिए क्या बात हुई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर एस्कॉर्टस-क्यूबोटा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा और उनके जापानी सहयोगी अधिकारियों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर एस्कॉर्टस-क्यूबोटा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा जी और उनके जापानी सहयोगी अधिकारियों से मुलाकात की। औद्योगिक निवेश के साथ-साथ उन्होंने हरियाणा में उनके द्वारा CSR के तहत किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।'

उन्होंने लिखा कि 'साथ ही दक्षिण कोरिया की लीडिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी देवू कॉरपोरेशन और मीडिया समूह हेराल्ड मीडिया ग्रुप के सीईओ से भेंट की। हरियाणा के अग्रणी ऑटोमोबाइल,इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और सामाजिक विकास कार्यों में इन कंपनियों के निवेश से हमारे विकास के रथ को भविष्य में और भी गति मिलेगी।'












Click it and Unblock the Notifications