Haryana News: सीएम नायब सिंह ने महम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के महम में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि ' राजनीति की दिशा तय करने वाली धरती महम में हमारे रोहतक लोकसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को मिले जन-समर्थन और बदलाव की बयार देखकर एक बात तो तय है कि यहां के लोग अब परिवारवाद से उब चुके हैं।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'विजय संकल्प रैली की सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि महम के लोग अब सिर्फ और सिर्फ विकास,राष्ट्रवाद और भाईचारे की राजनीति करना चाहते हैं।इसलिए अब लोगों ने मन बना लिया है कि बहुत हुआ परिवारवाद अब महम भी चलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिर एक बार मोदी सरकार।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने रोहतक लोकसभा सीट पर अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को रोहतक दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के महम में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications