Haryana News: सीएम सैनी ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर दुख जाहिर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति'

आपको बता दें कि मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीत कर दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने तीसरी बार यानी इस बार भी उन्हें टिकट दिया था।
पूर्व सांसद कुमार सर्वेश सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वहां हाल ही में उनका ऑपरेशन किया गया था। लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर सामने आ गई। बीजेपी के लिए इसे बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
मुरादाबाद में शुक्रवार को पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था। यहां समाजवादी पार्टी ने रुचि वीरा और भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। अब जब भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है तो सवाल उठ रहे हैं कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट का क्या होगा।
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अगर वोटिंग हो जाती है और वोटिंग के बाद उम्मीदवार की मौत हो जाती है। तब चुनाव आयोग चुनाव परिणाम तक इंतजार करता है। जिस उम्मीदवार की मौत हो जाती है। अगर वह चुनाव जीत जाता है तो चुनाव आयोग चुनाव को रद्द करके वहां फिर मतदान करवाता है। अगर मृतक उम्मीदवार चुनाव हार जाता है तो जिस उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिली है। उसे ही विजेता मान लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications