Haryana News: सीएम नायब सिंह ने अंबाला में किया रोड़ शो, कहा-'नरेंद्र मोदी को 10 लोकसभा सीटें जिताकर देंगे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर भेजनी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला दौरे के दौरान यहां एक रोड़ शो भी किया। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर भेजनी है।

cm saini

सीएम नायब सिंह सैनी ने रोड़ शो के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं अंबाला में हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं आपसे अपील करता हूं कि आप हमारे उम्मीदवार बंतो कटारिया को अपना वोट दें। पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में लाएं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक असीम गोयल के साथ भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+