Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर बधाई दी है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं।'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर हैं। पीएम मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द डुक ग्यालपो से सम्मनित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 सितंबर 2021 को 114वें राष्ट्रीय समारोह के दौरान की थी।












Click it and Unblock the Notifications