Haryana News: सीएम नायब सिंह ने दी बिहार के स्थापना दिवस की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के स्थापना दिवस की बधाई दी है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'जगत जननी माता जानकी जी और दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मभूमि, भगवान महावीर जी की तपोभूमि,गौतम बुद्ध जी की ज्ञान की पुण्य धरा 'बिहार' राज्य के स्थापना दिवस की सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।'

बिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2010 से शुरू हुआ। यह कार्यक्रम हर साल होता रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव का एलान होने के कारण बिहार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में लागू आचार संहिता के कारण इस साल 22 मार्च को बिहार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर बिहार के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications