Haryana News: सीएम नायब सिंह ने उकलाना में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के उकलाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रचंड गर्मी और फसल कटाई का सीजन प्रारंभ होने के बावजूद उकलाना की विजय संकल्प रैली में आप इतनी बड़ी संख्या में आए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हिसार लोकसभा के लोग एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठे हैं।'

उन्होंने लिखा कि 'एक तरफ जहां चौधरी रणजीत सिंह के रूप में आपके साथ स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की जहां विरासत है, वहीं दूसरी तरफ मोदी जी की गारंटी है। आपका समर्थन और एक-एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा,सामानता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट पर रणजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को हिसार दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के उकलाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications