Haryana News: सीएम नायब सिंह होडल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के होडल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के होडल में आयोजित विजय संकल्प रैली में उमड़े जन सैलाब को संबोधित किया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये पावन ब्रज का क्षेत्र लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः हमारे प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की विराट जीत के लिए तैयार है।'

cm saini

उन्होंने लिखा कि 'कांग्रेस की देश को बांटने वाली मुस्लिम लीग से प्रेरित घोषणा पत्र ने उनके इरादे जाहिर कर दिए हैं।देश अब मोदी जी के नेतृत्व में एकीकरण की राह पर चलेगा जैसे उन्होंने धारा 370 हटाकर जम्मू और कश्मीर को सदा के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिया है।ये संभव हुआ है आपके वोट के आशीर्वाद से।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने फरीदाबाद सीट पर कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को फरीदाबाद के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी फरीदाबाद के होडल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+