Haryana News: सीएम खट्टर ने करनाल में किया जनसंवाद, आमजन से लिया योजनाओं का फीडबैक
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के वसंत विहार में लोगों के बीच पहुंचकर उनसे जन संवाद किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन का फीडबैक भी लिया।
सीएम खट्टर ने कहा कि लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का जो कार्य हमारी सरकार कर रही है। पिछली किसी भी सरकार ने इसके बारे में विचार तक नहीं किया। सीएम खट्टर ने इस दौरान लोगों से पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिले लाभ के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के गांव जरीफाबाद में भी कई योजनाओं के लाभार्थियों और ग्रामवासियों से मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में उनका अनुभव जाना। इसके साथ ही कई स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की है।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम अद्भुत, आत्मीयता का कार्यक्रम बनता जा रहा है। जहां मुझे आमजन से सीधे संवाद होने के साथ-साथ उनकी हर छोटी-छोटी परेशानियों को सुनकर उनका समाधान करने और नए विचारों से अवगत होने का अवसर प्राप्त होता है।












Click it and Unblock the Notifications