Haryana News: सीएम खट्टर ने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर दुख जताया है। सीएम खट्टर ने कहा कि उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आपको बता दें कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में 3 दशक से अधिक तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र बरतरिया ने 57 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications