Haryana News: सीएम खट्टर ने देशवासियों को दी लोहड़ी की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समस्त देश और प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'समस्त देश-प्रदेश वासियों को लोक संस्कृति के पावन पर्व लोहड़ी की लख-लख बधाईयां ! इस पावन अवसर पर कामना करता हूँ कि देश में आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द और मजबूत हो व आप सभी का जीवन और अधिक समृद्ध एवं खुशहाल हो।'
देश में मनाया जा रहा लोहड़ी पर्व
लोहड़ी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह एक लोकप्रिय पर्व है। जिसे खासकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। यह पौष माह के अंतिम दिन सूर्यास्त के बाद और मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का यह त्यौहार कई मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications