Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री अवार्डी महावीर गुड्डू, डॉ. हरि ओम, गुरविंदर सिंह और प्रो. रामचंद्र सिहाग को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। युवा पीढ़ी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड के बारे जानकारी होनी चाहिए और ऐसे अवार्डियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

cm saini

उल्लेखनीय है कि महावीर गुड्डू को लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रो. रामचंद्र सिहाग द्वारा मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर अपनाने, डॉ हरि ओम द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा गुरविंदर सिंह द्वारा समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+