Haryana News: हरियाणा में जीत के लिए भाजपा का आगाज, सीएम सैनी ने दिया जीत का मंत्र
Haryana News: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय है। दूसरे राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की हार-जीत से बाहर ही नहीं निकले हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव का जोरदार आगज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिपल्ब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में एक साथ एक मंच पर दहाड़े।
भाजपा नेताओं ने पूरी रणनीति के तहत नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम से हर कार्यकर्ता की नब्ज टटौली और कांग्रेस पर प्रहार किया। केंद्रीय नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कामयाब रहे। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का यह पहला कार्यक्रम था। इसी के जरिए हर कार्यकर्ता तक पहुंचने की कवायद भी शुरू हो गई है। भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट के फार्मूले पर चलेगी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के घर तक पहुंचेगी। यानी इस बार भाजपा हरियाणा जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विपक्ष के लिए ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया जाएगा। जिसे भेदना आसान नहीं होगा। भाजपा ने अपने पहले कार्यक्रम में ही संकेत दिए हैं कि इस बार किसी भी दूसरे दल के लिए भाजपा को टक्कर देना इतना आसान नहीं होगा। जिस तरह केंद्रीय नेताओं ने हर कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री कहा है। उससे साफ है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने वैसे तो रोहतक में कार्यक्रम को अभिनंदन समारोह का नाम दिया था। लेकिन जिस तरह पंडाल लोगों से खचाखच भरा था। उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि अभिनंदन समारोह के नाम पर भाजपा ने रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर में एक बड़ी जनसभा कर विपक्ष को चुनौती देते हुए शंखनाद कर दिया है। समारोह में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हुए। टिकट चाहने वालों की लाइन भी कम नहीं थी। अपने-अपने समर्थकों के साथ सभी ने ताकत दिखाई।
भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर हुए अभिनंदन समारोह में टिकट के दावेदार भी पहुंचे थे। सभी ने अपने-अपने समर्थकों को साथ लाकर अपनी ताकत का अंदाजा करवाया। युवाओं ने लंबी चौड़ी बाइक रैली से बता दिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करना आसान नहीं है। कार्यक्रम में हर पदाधिकारी पर नजरें थी और सभी की रिपार्ट भी तैयार की जा रही थी। बहादुरगढ़ से रोहतक तक केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत करने वाले हर नेता का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। यह रिपोर्ट कार्ड टिकट की गारंटी का काम कर सकता है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव के सह प्रभारी बिपल्ब कुमार देव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नागरिक अभिनंदन के बाद सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए रणनीति तय की गई और सभी को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। चुनावी रणनीति हर गांव, गली मोहल्ले और घर-घर तक भाजपा नेता जाएंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे।
नागरिक अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बरीक बात ये कही कि नेता में जो भी कमी हो। वह कमी कार्यकर्ता बताए। कार्यकर्ता के कहने पर फीडबैक लेने के बाद उस कमी को ठीक किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा बदलाव करने से भी भाजपा पीछे नही हटेगी। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा लंगर-लंगोट कसकर मैदान में उतर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications