Haryana News: हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने दाखिल किया नामांकन, पूर्व सीएम खट्टर रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में मौजूद रहकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला का नामांकन दाखिल करवाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'विजयी भव:! आज हिसार में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री रणजीत सिंह चौटाला जी का कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल कराया। हिसार के मेरे परिवारजन भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित करने का संकल्प कर चुके हैं। जय भाजपा, विजय भाजपा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में मौजूद रहकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला का नामांकन दाखिल करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications