Haryana News: हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, इन लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Haryana News: हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एचएसएससी ने 6000 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है।

इससे पहले जिन लोगों ने आवेदन किया था। उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचएसएससी के अनुसार 6000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती होनी है। जिसमें से 1000 पद महिलाओं के लिए और 5000 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

cm saini

पुलिस भर्ती की योग्यता अभ्यर्थियों के लिए 12वीं पास रखी गई है। इसके अलावा 18 से 25 वर्ष की उम्र के बीच होनी चाहिए। जिन युवाओं ने पहले ही भर्ती के लिए आवेदन किया था और वह ओवरएज हो चुके हैं। वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एचएसएससी के अनुसार उम्मीदवारों को पीएमटी के बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा। इसमें पुरुषों को ढाई किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी। वही 12 महिलाओं को 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

इसके साथ ही एक्स सर्विसमैन के लिए एक किमी की दौड़ 5 मिनट में पूरी करना तय किया गया है। भर्ती के लिए नॉलेज टेस्ट 94.5% का होगा। कुल अंक 100 होंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

हर प्रश्न के 0.945 अंक होंगे। पेपर में जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, करंट अफेयर, जनरल रीजनिंग, कृषि, पशुपालन, न्यूमेरिकल सहित अन्य फील्ड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। पुलिस परीक्षा में कंप्यूटर का बेसिक जानकारी के लिए 10 फीसदी और हरियाणा की बेसिक जानकारी के लिए 20-20 अंक दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+