Haryana News: अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर जताया शोक, जानिए क्या बोले गृह मंत्री

Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। वरिष्ठ पत्रकार 57 वर्षीय ज्ञानेंद्र भरतरिया का नई दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में गत दिवस देहांत हो गया।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ज्ञानेंद्र भरतरिया का निधन पत्रकार जगत के लिए बहुत बडी क्षति हैं। क्योंकि ज्ञानेंद्र भरतरिया पत्रकार जगत में सितारे के समान थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेंद्र पत्रकार होने के नाते उनके निजी मित्र भी थे और उनका इस जगत से जाना उनके लिए एक पारिवारिक सदस्य के जाने जैसा है।

anil vij

उन्होंने इस मौके पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उनके निधन पर मीडिया से जुडे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी गहरा दुख प्रकट किया।

आपको बता दें कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में अपनी सेवाएं देने वाले देश के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया ने शनिवार की मध्य रात्रि नई दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके देहांत के समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। वे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+