Haryana News: 172 लाभार्थियों को मिले 100 वर्ग गज प्लाटों के कब्जा आवंटन पत्र, उद्योग मंत्री ने कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को पलवल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत करीब 172 लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज प्लाट के कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लॉटों के स्वामित्व प्रमाण पत्र देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जिनके प्लॉटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। लेकिन उन्हें अभी तक उनके आवंटित प्लॉट का स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिले थे। ऐसे पलवल जिला के 163 लाभार्थी व फरीदाबाद जिला के 9 लाभार्थी शामिल हैं। उनको आज स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने गांव गेलपुर के 61 गांव नागलजाट के 102 तथा फरीदाबाद जिले के गांव फज्जूपुर में 9 लाभार्थियों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत 100-100 वर्ग गज के प्लाट कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए।

moolchand sharma

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ग्रामीणों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट गरीबों को देने को कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जिला पलवल के लोगों को दिखाया और सुनाया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीब लोगों के सिर पर छत मुहैया करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बीपीएल लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉटों का कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बिना किसी भेदभाव के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का विकास किया। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाया गया। शिक्षा को बढ़ावा देते हुए स्किल यूनिवसर्टी बनाने का कार्य किया गया। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की स्कीमों को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में गति देने का कार्य किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+