हरियाणा में नगर निगम चुनाव की तारीख आ गई, जानिए कब पड़ेंगे वोट, कहां-कैसे होंगे चुनाव ?

सोनीपत। हरियाणा में नगर निगम के चुनाव इसी माह होंगे। आयोग की प्रक्रिया के तहत मतदान 27 दिसंबर को कराया जाएगा। उसके बाद 30 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, नगर निगम के चुनाव के लिए अंबाला, पंचकूला और सोनीपत जिलों में मतदान होगा। इसके अलावा यहां 5 नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगा। वहीं, जिस दिन चुनाव परिणाम आएंगे, उसके लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

Haryana Municipal Elections 2020: voting and votes counting date announced

आगामी चुनाव के बारे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं होगी। बता दिया जाए कि, अंबाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगम में 20-20 वार्ड हैं। इन चुनाव के आरक्षण रोस्टर के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। बताया गया है कि, अंबाला नगर निगम मेयर पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित रहेगा। रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग को आरक्षित किया गया। इसके अलावा नगरपालिका सांपला अध्यक्ष पद एससी महिला, धारुहेड़ा व उकलाना अनारक्षित बताए गए हैं।

उपरोक्त चुनाव में प्रदेश से मुख्यत: सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा हिस्सा लेंगी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। सैलजा बोलीं कि, 'अगले कुछ दिनों में हरियाणा प्रदेश के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में भी चुनाव होंगे। पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। इसे लेकर हमारे द्वारा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+