अधिकारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के चलाया हरियाणा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों व अधिकारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए हरियाणा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी साढ़े तीन लाख कर्मचारियों व अधिकारियों को मार्च 2024 तक प्रशिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कर्मयोगी कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों व अधिकारियों को नैतिकता के प्रति जागरूक, सचेत और प्रेरित किया जा रहा है ताकि राज्य को भ्रष्टाचार रूपी कैंसर से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाई जा सके।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

हिपा के माध्यम से चलाए जा रहे इस कर्मयोगी मिशन कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर पर 967 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए जो नियमित रूप से कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सेवा के दौरान नैतिकता, कर्तव्यपरायणता एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदार व्यक्तित्व का आत्मबल मजबूत होता है।

इसलिए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सामाजिक चेतना की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत सभी कर्मचारी और अधिकारी समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे और भ्रष्टाचार के उन्मूलन में अवश्य कामयाब होंगे।

मुख्यमंत्री आज भ्रष्टाचार निरोधी दिवस पर हरियाणा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत राज्य के 9 जिलों में 25 से अधिक स्थानों पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों से ऑनलाईन वार्तालाप कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+