दिल्ली हिंसा पर बोले हरियाणा सरकार के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, कहा- 'ये पार्ट ऑफ लाइफ है'

चंडीगढ़। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में भड़की हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, हरियाणा सरकार के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिल्ली हिंसा पर हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'दंगे तो होते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं। ये पार्ट ऑफ लाइफ है।' सकार इसमें मुश्तैदी से कंट्रोल कर रही है। बता दें कि रणजीत सिंह ने यह बयान चंडीगढ़ में दिया।

Recommended Video

    Delhi Violence: Haryana Minsiter Ranjeet Chautala का बेतुका बयान | वनइंडिया हिंदी
    Haryana Minister Ranjit Chautala statement on Delhi Violence

    हरियाणा सरकार के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला विधानसभा की कार्यवाही के लिए जा रहे थे, इस दौरान मीडिया ने उनसे दिल्ली हिंसा पर सवाल पूछा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'दंगे तो होते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं। जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तब पूरी दिल्ली जलती रही, ये पार्ट ऑफ लाइफ है। सकार इसमें मुश्तैदी से कंट्रोल कर रही है।' बता दें कि रणजीत सिंह हरियाणा के मौजूदा बिजली मंत्री हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। वे हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई हैं।

    34 लोगों की हुई मौत
    नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिन से जारी हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। हिंसा में मरने वालों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। हिंसा प्रभावित गोकुलपुरी के गगन विहार इलाके में आज (गुरुवार) को पुलिस को दो शव मिले। शव जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में पड़े थे। इसी के साथ हिंसा में मरने वालों की संख्‍या 34 हो गई है। आपको बता दें कि इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस और सुरक्षाबल लगातार हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+