करनालः इस घर में एक साथ मिले इतने सांप कि पकड़ने वाले शख्स ने भी उनके सामने जोड़ लिए हाथ

करनाल। वैसे तो अगर घर में एक सांप निकल जाए या फिर उसके होने का भय भी हो तो सभी लोग डर के साये में रहते हैं। लेकिन सोचिए अगर किसी घर से इतने सांप निकल आएं कि उसे पकड़ने वाले भी थक जाएं तो उस घर के सदस्यों का क्या हाल रहा होगा। हालांकि सभी सांप जहरीले नहीं होते लेकिन हमारा और आपका सांपों से डरना स्वभाविक है।

पालतू जानवरों को बांधने की जगह पर थे 11 सांप

पालतू जानवरों को बांधने की जगह पर थे 11 सांप

यह पूरा मामला करनाल जिले के असंध कस्बे का है, जहां एक घर से 6-6 फीट के 11 सांप निकलें। ये सभी 11 सांप घर में जानवरों को बांधने वाली जगह में बैठे हुए थे। असंध के खिजराबाद रोड पर रहने वाले एक शख्स ने खेतों में ही अपना घर बना रखा है। यहीं उसने अपने पालतू जानवरों को बांधने की जगह बना रखी है।

सांप पकड़ने वाला युवक भी रह गया हैरान

सांप पकड़ने वाला युवक भी रह गया हैरान

मंगलवार को जब शख्स वहां पहुंचा तो उसे एक सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले सतीश फफड़ाना को दी गई। घर में सांप के होने की जानकारी मिलते ही सतीश मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पहले उसने एक सांप को पकड़ा। इसके बाद एक-एक करके 11 सांप बाहर निकल आएं। 11 सांपों को देखकर मौके पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

जानवरों के बांधने वाली जगह पर थे सभी सांप

जानवरों के बांधने वाली जगह पर थे सभी सांप

हालांकि मकान मालिक को अंदेशा था कि घर में एक से ज्यादा सांप हो सकते हैं। सतीश ने बताया कि यह सांप रैट स्नैक प्रजाति का है। यह खतरनाक सांपों की श्रेणी में नहीं आते। ये खेतों में रहने वाले चूहों को खाते हैं। इसलिए इसे किसानों का मित्र भी कहा जाता है। यह सांप किसी पर भी हमला नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+