जींदः स्कूल बस और कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
जींद। हरियाणा के जींद में कोहरे के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्कूल बस और कार के बीच में हुई । कार में सवार चार शख्स में से तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह दुर्घटना भिवानी रोड के पास खांडा गांव का है। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते शुक्रवार की सुबह हुआ है। बता दें कि हरियाणा सहित कई उत्तर भारत के राज्यों में सुबह आसमान कोहरे के कारण ढका रहता है, जिससे सड़क पर विजिबिल्टी कम हो जाती है और आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे हो रहे हैं। इसीलिए ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी कर लोगों से ऐसे मौसम में वाहन धीमी रफ्तार से चलाने की सलाह देती है, जिससे कि वो सड़क हादसों से बच सकें।
यह भी पढ़ेंः आगराः सड़क हादसे में बेटे को बचाने के लिए मां ने दे दी अपनी जान, हादसा देख कांप गए लोग












Click it and Unblock the Notifications