हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज राम मंदिर निर्माण के लिए हुए संघर्ष में 15 दिन तक जेल में भी रहे

श्री राम भगवान की जन्‍मभूमि अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को शुभ मुहुर्त में राम मंदिर का उद्घाटन होगा और भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। इस भव्‍य धार्मिक आयेाजन हर कोई देखने के लिए आतुर है।

anil vij hm

हरियाणा के गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि वो भी 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए जाएंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी अपनी यादें साक्षा की।

मंत्री अनिल विज ने कहा राम मंदिर के निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि 1994 में हुए राम मंदिर आंदोलन में उन्‍होंने भी हिस्‍सा लिया था। इस दौरान दो बार जेल भी गए थे और 15 दिन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। विज ने कहा अब 34 साल बाद अयोध्‍या जाने का मौका मिल रहा है।

इसके साथ ही हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने जो कहा उसे पूरा किया उनकी दूरदर्शी सोच है। वो चाहे राम मंदिर निर्माण हो या तीन तलाक को खत्‍म करना हो। या फिर जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाना हो। उन्‍होंने कहा 2047 तक भारत विविकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है।

विज ने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा करने का काम किया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिये तत्पर रहते हैं। हर भारतवासी को आज विदेशों में पूरा मान-सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा

भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है और 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+