हरियाणा: AAP की रैली पर बरसे अनिल विज, कहा- आप धोखे से बनी पार्टी, वो कभी किसी का भला नहीं करेगी

कुरुक्षेत्र, 29 मई: दिल्ली में लगातार दो बार सरकार बनाने और हाल ही में पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी की नजर अब हरियाणा पर है। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रिय हो चुकी आप अब गुजरात, हिमाचल और हरियाणा सक्रिय हो रही है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार रैलियां और जनसभाओं को संबोधित कर रहे है, इसी क्रम में रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी आप ने अब बदलेगा हरियाणा रैली को संबोधित किया, जिसमें केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा, जिस पर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है।

anil vij

हरियाणा बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। अनिल विज ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे को धोखे में रखकर हुआ है। साथ ही आरोप लगाया कि आप पार्टी धोखे से सत्ता में आने वाली पार्टी है। इसी के साथ उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में हरियाणा में बीजेपी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत कर फिर से सत्ता में आएगी।

अनिल विज ने लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं पर भी निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि
जैसे लोगों को यह लोग अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं, इससे जनता को इनकी सच्चाई का पहले ही साफ पता चल गया है। अनिल विज ने कहा कि धोखे से बनी पार्टी कभी भी लोगों की समस्याओं का हल नहीं कर सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+