सिर्फ SDM नहीं पूरे करनाल एपिसोड की कराएंगे जांच, किसान दोषी हुए तो उन पर भी कार्रवाई- अनिल विज

करनाल, 09 सितंबर: करनाल के मिनी सचिवालय पर किसानों का धरना लगातार जारी है। आंदोलनकारी किसान एसडीएम आयुष सिन्हा को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच धरनास्थल पर करीब एक हजार के ज्यादा किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब करनाल किसान आंदोलन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। विज ने कहा कि हम सिर्फ एसडीएम की नहीं, पूरे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे। अगर किसान दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Haryana Home Minister Anil Vij

Recommended Video

      Karnal Farmers Protest: हरियाणा के गृहमंत्री Anil Vij ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

      प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि सरकार पूरे करनाल प्रकरण की जांच करेगा। बता दें कि किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है और 28 अगस्त को लाठीचार्ज करने वालों के साथ-साथ आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गृह मंत्री ने कहा कि किसान करनाल में आंदोलन कर रहे हैं, हमारे अधिकारी लगातार उनसे वार्ता कर रहे हैं। हम निष्पक्ष जांच कराने के लिए तैयार हैं, हम सिर्फ एसडीएम की नहीं, पूरे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे। अगर किसान दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

      वहीं अनिल विज ने कहा कि करनाल में जारी किसानों का आंदोलन उनका हक है। बातचीत जरूरी है लेकिन जायज मांगें ही मानी जाएंगी। हम किसी को सिर्फ इसलिए फांसी नहीं दे सकते क्योंकि कोई और कहता है। ऐसा नहीं है कि देश का आईपीसी किसानों के आईपीसी से अलग है।

      आपको बता दें कि 28 अगस्त को करनाल में किसानों के रोड जाम के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एसडीएम आयुष सिन्हा पुलिसकर्मियों से पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों के "सिर फोड़ने" के लिए कह रहे थे। इधर, प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि सिन्हा या तो हत्या (धारा 302) या हत्या के प्रयास के आरोपों (धारा 307) का सामना करें, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों को मानने से इनकार कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+