हरियाणा में 50 हजार युवाओं को देंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज घोषणा कि, सरकार प्रदेश में 50 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दिलाएगी। चौटाला ने कहा कि, युवाओं को राज्य और केंद्र की सरकारी नौकरियां हासिल कराने हेतु कोचिंग दिलवाने के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग ने प्राइवेट कंपनी एमथ्रीएम फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। जिसके तहत अगले 18 महीनों में ग्रुप सी और ग्रुप डी में हिस्सा ले चुके 50,000 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी तैयारी करवाई जाएगी।

कौन से परीक्षार्थी चुने जाएंगे?
चंडीगढ़ में दुष्यंत चौटाला और एमडीएम कंपनी के सीईओ के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 50 हजार में उन परीक्षार्थियों को चुना जाएगा, जिन्होंने पिछले दिनों हरियाणा में होने वाली विभिन्न सी और डी ग्रुप की परीक्षा में हिस्सा लिया था और उनका परसेंटाइल स्कोर 90 फ़ीसदी से अधिक रहा था।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का 70-30 का अनुपात होगा
दुष्यंत चौटाला आगे बोले कि, इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का 70-30 का अनुपात होगा और हिंदी इंग्लिश और पंजाबी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। बाद में इन्हें युवाओं को केंद्र सरकार की ए और बी ग्रेड के विभिन्न विभागों की परीक्षाओं की तैयारी भी तैयारी करवाई जाएगी। जिसमें रेलवे, इनकम टैक्स, स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन, सेना आदि शामिल होंगे।

पंजाबी में भी कराएंगे तैयारी
डिप्टी सीएम बोले कि, पंजाब से लगते हरियाणा के 8 जिलों में पंजाबी भी बोली जाती है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि, पंजाब की ग्रुप सी और डी की नौकरियों के लिए भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। दुष्यंत ने कहा कि पूरे प्रोग्राम में जिला और ब्लॉक स्तर पर पोर्टल बनवाए जाएंगे। साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी होगी।

पिछली परीक्षा के क्वश्चन पेपर भी मिलेंगे
यदि कोई छात्र सही तरीके से कोचिंग में हिस्सा नहीं लेता है तो उसे हटाकर उसके स्थान पर दूसरे छात्र को मौका दिया जाएगा। वेब पोर्टल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को केंद्र हरियाणा सरकार की पिछले कई सालों के दौरान हुई परीक्षाओं के क्वश्चन पेपर भी मुहैया कराए जाएंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications