यहां 33 हजार शिक्षकों और 5 लाख विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट, रोज 2 Gb इंटरनेट डेटा भी मिलेगा

चंडीगढ़। हरियाणावासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। यहां सरकार 33 हजार शिक्षकों और 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट बांटेगी। इसके अलावा रोज 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने टैब-वितरण का पोस्टर लांच करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, इस योजना के साथ हमारा प्रदेश एक मिसाल बनेगा।

इसी महीने से बांटे जाएंगे टैबलेट

इसी महीने से बांटे जाएंगे टैबलेट

टैबलेट बांटने की शुरूआत इसी महीने, यानी 5 मई से एमडीयू रोहतक के टैगोर सभागार से होगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के अनुसार, सूबे में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले 33 हजार पीजीटी (शिक्षक) को भी टैबलेट मुफ्त मिलेंगे। वहीं, बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के 5 लाख विद्यार्थियों को टैब के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और पीएएल (पर्सनलाइज्ड अडेप्टिव लर्निंग) प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाएगा।

इनके लिए अलग से टैबलेट खरीदेंगे

इनके लिए अलग से टैबलेट खरीदेंगे

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने टैब वितरण का पोस्टर लांच करने के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि, टैबलेट वितरण की शुरूआत पांच मई को होगी।उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा में अभी बच्चों का दाखिला नहीं हुआ है। 10वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम आने के बाद जून 2022 में 2.30 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए अलग से टैबलेट खरीद की जाएगी।

8वीं-9वीं के बच्चों को भी ​बांटेंगे

8वीं-9वीं के बच्चों को भी ​बांटेंगे

शिक्षामंत्री ने कहा कि, 8वीं-9वीं कक्षा के बच्चों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से टैबलेट की व्यवस्था करेंगे। मंत्री बोले कि, अब हरियाणा देशभर के राज्यों के लिए फिर से मिसाल बनने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+