हरियाणा सरकार ने मंजूर किया IG भारती अरोड़ा का VRS, अब कृष्ण भक्ति में गुजारेंगी अपना जीवन

हरियाणा सरकार ने मंजूर किया IG भारती अरोड़ा का VRS, अब कृष्ण भक्ति में गुजारेंगी अपना जीवन

चंडीगढ़, 26 नवंबर: 'मीराबाई' की तरफ कृष्ण भक्ति में लीन होने के लिए अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवदेन किया था। भारती अरोड़ा के आवेदन पर हरियाणा सरकार ने अपनी मंजूर दे दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आईजी के वीआरएस के आवेदन पर साइन दिए। बता दें, भारती अरोड़ा अब 01 दिसंबर 2021 तक अपनी सेवाएं देंगी। इसके बाद वो अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में गुजारेंगी।

अनिल विज ने लौटा दी थी फाइल

अनिल विज ने लौटा दी थी फाइल

बता दें, हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने 5 अगस्त को आईजी भारती अरोड़ा की वीआरएस मांगने संबंधी फाइल को वापस लौटा दिया था। उन्होंने कहा था कि भारती अरोड़ा एक बेहतरीन अधिकारी है। इतना ही नहीं उन्होंने उस वक्त गृह सचिव राजीव अरोड़ा को निर्देश भी दिए थे कि वो भारती अरोड़ा को वीआरएस न लेने के बात करें और उन्हें मनाएं। हालांकि, अब हरियाणा सरकार ने आईजी भारती अरोड़ के वीआरएस संबंधित फाइल पर साइन कर उन्हें वीआरएस दे दिया है।

IG भारती अरोड़ा ने मांगा था VRS

IG भारती अरोड़ा ने मांगा था VRS

अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ ने 24 जुलाई 2021 को हरियाणा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर वीआरएस मांगा था। पत्र में आईजी भारती अरोड़ा ने कहा, 'पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। लेकिन अब वो आगे की जिंदगी धार्मिक तरीके से बिताना चाहती हैं और मीराबाई की तरह श्रीकृष्ण की भक्ति में लीना होना चाहती हैं। हालांकि, भारती वीआरएस के लिए आवेदन नहीं करती तो उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी।

कृष्ण भक्ति में लीन रहना चाहती है आईजी भारती अरोड़ा

कृष्ण भक्ति में लीन रहना चाहती है आईजी भारती अरोड़ा

50 वर्ष की हो चुकीं आईजी भारती का विवाह हरियाणा कैडर के आईपीएस विकास अरोड़ा से हुआ है। वह हरियाणा में राजकीय रेलवे पुलिस में एसपी, अंबाला एसपी, कुरुक्षेत्र एसपी, राई स्पो‌र्ट्स कांप्लेस में प्रिंसिपल, करनाल रेंज में आइजी रहीं हैं। आईजी भारती अरोड़ा की मानें तो वो अब अपना बाकी का जीवन गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई की राह चलकर अपना शेष जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+