हरियाणा सरकार किसानों को भेजगी वियतनाम, ड्रैगन फ्रूट की खेती का लेंगे प्रशिक्षण
Haryana Government News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार किसानों के हित में एक के बाद एक फैसले ले रही है। अब खेती में नवाचार के लिए किसानों को वियतनाम भेजने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती की जानकारी लेने के लिए किसानों को वियतनाम भेजेगी।
हरियाणा की खट्टर सरकार किसानों के लिए नए मौके तलाश करने की हर संभव प्रयार करने में जुची है। अब सरकार की राज्य से किसानों को वियतनाम भेजने की योजना है, जिससे किसान ड्रैगन फ्रूट उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

बता दें कि ड्रैगन फ्रूट भारत में आयात होता है और काफी महंगी रेट पर भारतीय बाजारों में बिकता है। ऐसे में यह फ्रूट हरियाणा के किसानों की आमदमी बढ़ाने में सहायक होगा।
ऐसे में हरियाणा सरकार विदेशी ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन में प्रशिक्षण के लिए किसानों को वियतनाम की यात्रा पर सब्सिडी देने और सुविधा प्रदान करने की योजना बना रही है। आमतौर पर वियतनाम में उगाया जाने वाला ड्रैगन फ्रूट अपने कम रखरखाव और उच्च लाभप्रदता के कारण यहां लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को 'सीएम की विशेष चर्चा' के 50वें एपिसोड में यह घोषणा की, जो जनता के साथ एक वर्चुअल बातचीत थी, जो पहली बार कोविड महामारी के दौरान शुरू की गई थी।
उन्होंने कहा कि पिछले एपिसोड में कुछ प्रगतिशील किसानों ने मांग की थी कि वे प्रशिक्षण के लिए वियतनाम जाना चाहते हैं। हमने निर्णय लिया है कि सरकार उनकी यात्रा और ठहरने की सुविधा के लिए उन्हें कुछ सब्सिडी प्रदान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications