मेवात को ट्रांसपोर्ट और IT हब बनाएगी हरियाणा सरकार, योजना पर 300 करोड़ रुपए होंगे खर्च
चंडीगढ़, जुलाई 25। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार मेवात को "वन ब्लॉक वन प्रोडेक्ट" की योजना के तहत को ट्रांसपोर्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (आईटी) के हब के रूप में विकसित करेगी। सरकार की इस योजना से मेवात में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी सीएम ने बताया इसके लिए मेवात में सड़कों को ठीक किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार का 300 करोड़ रुपए खर्च होगा। ये सारी जानकारी डिप्टी सीएम ने शनिवार को फिरोजपुर झिरका में आयोजित ईद व शिवरात्रि मिलन समारोह में कहीं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ब्लॉक में वहां की पारंपरिक कलाओं पर आधारित उद्योग को विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है और इसके संबंध में मेवात से सरकार के पास क्षेत्र को ट्रांसपोर्ट हब बनाने सहित कई मांगें आई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर कार्य करते हुए क्षेत्र को ट्रांसपोर्ट हब बनाने के लिए कार्य करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मेवात के सातों ब्लॉक में क्लस्टर अनुसार एमएसएमई को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही मेवात को इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (आईटी) के क्षेत्र में भी विकसित किया जाएगा।
उपमुख्यंत्री ने कहा कि सडकों की दशा और दिशा सुधारने के लिए हरियाणा सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें महत्वपूर्ण सोहना से राजस्थान बार्डर तक स्टेट हाइवे, पुन्हाना-सिकरावा सड़क निर्माण सहित अन्य प्रोजक्ट पर यह राशि खर्च की जानी है। उन्होंने कहा कि हम मेवात के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर यहां के लोगों को सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications