कक्षा 9 से 12वीं के 8.6 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट बांटेगी हरियाणा सरकार, सब पढ़ेंगे ऑनलाइन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक राज्य में 8 लाख 6 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने की घोषणा की गई है। कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल बंद हैं और विद्यार्थी छुट्टी पर हैं। ऐसे में उन्हें घर पर ही पढ़ाने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलवाईं। इस समय स्कूल स्टाफ भी बच्चों को कक्षावार विषयवार पढ़ाई करा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से विद्यार्थियों को ई-लर्निंग के लिए टैबलेट दिए जाने की घोषणा की गई। एससीईआरटी पोर्टल पर दी गई विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से टैबलेट दिए जाने हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस सत्र में टैबलेट उन विद्यार्थियों को दिए जाने हैं, जिनके नाम पोर्टल पर पंजीकृत है।

मसलन, यमुनानगर जिले की बात की जाए तो बीते वर्ष के आंकड़े के अनुसार जिले के 30 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने हैं। डीईओ नमिता कौशिक ने बताया कि, दिए जाने वाले टेबलेट्स में एससीईआरटी का पाठ्यक्रम अपलोड होने के साथ ई बुक्स भी अपलोड होगी। उसके जरिए से जूम एप पर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इतना ही नहीं, टैबलेट में पूरा पाठ्यक्रम व एसाइनमेंट अपलोड कर के ही दिए जाने हैं। एक अध्यापक ने कहा कि, इस सत्र में सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए टेबलेट दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि, ये उन विद्यार्थियों को दिए जाने हैं जिनके नाम पोर्टल पर पंजीकृत है।
अधिकारियों के अनुसार, इस समय प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मुख्यालय से ही देख लेते हैं कि किस जिले में कितने बच्चे पोर्टल पर पंजीकृत किए गए हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक, अकेले यमुनानगर जिले में 30 हजार के करीब विद्यार्थी हैं, जिनको सरकार की ओर से ई-लर्निंग के लिए टेबलेट मिलेंगे। वहीं, एससीईआरटी पोर्टल पर दी गई विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से टैबलेट दिए जाने हैं। स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटने में कुछ जिलों से अभिभावकों की शिकायत भी मिल रही हैं कि, अभी सभी बच्चे पोर्टल पर पंजीकृत भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में फिर से पंजीकरण किए जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications