हरियाणा सरकार नए तेवर और कलेवर में तैयार करवा रही राज्य गीत
हरियाणा की संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक गीतों को देश भर में और लोकप्रिय करने के लिए सराहनीय पहल करने जा रही है। हरियाणा की मनोहर लाल खटृर की सरकार राज्य गीत में बदलाव के साथ नए कलेवर में तैयार कर रही है। हरियाणवी लोकधुनों को हिंदी शब्दावली में गीत तैयार करने के साथ प्रदेश के तीन गीतों को राज्य गीत के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।

प्रदेश सरकार ने हरियाणा के राज्य गीत से गौरी नार शब्द हटाने का निर्णय लिया है साथ ही गीत में तीज-त्योहारों के साथ हर वर्ग का उल्लेख किया जाएगा।
गाौरलब है हरियाणा में पहली बार राज्य गीत बनाया जा रहा है। खटटृर सरकारन ने ये अनोखी पहल की है। राज्य गीत को अंतिम रूप देने के लिए कोसली के भाजपा विधायक और राज्य गीत चुनने के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गर्अ जिसमें राज्य गीत की त्रुटियों पर मंथन किया गया।
इसके साथ ही राज्य गीत के लिए सुझाव के आधार पर राज्य गीत की रूपरेखा तैयार की गई। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गौरी नार शब्द पर जताई, जिसे अब हटा दिया गया है। इसके अलावा राज्य गीत के शब्दों में संशोधन कर बैकग्राउंड म्यूजिक में भी बदलाव किया जाएगा। राज्य गीत का संगीत हरियाणवी धुनों पर आधारित होगा। हरियाणी धुन के चयन पर आगामी बैठक में मंथन किया जाएगा। याद रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य गीत पर सहमति नहीं बन पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications