हरियाणा में इस सड़का का बदला जाएगा नाम, खट्टर सरकार ने दी मंजूरी
Haryana News: करनाल जिले में पड़ने वाली निगदू पस्ताना सड़क का नाम अब जल्द ही बदला जाएगा। सड़क का नाम बदलने की हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। खट्टर सरकार ने इस सड़क का नाम बदलकर शहीद ज्ञान सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।
इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई है। सरकार की तरफ से बताया गया कि करनाल जिले में पड़ने वाली निगदू पस्ताना सड़क का नाम बदलकर शहीद ज्ञान सिंह सड़क करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सड़क का नाम बदलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी।

गांव निगदू निवासी शहीद ज्ञान सिंह 24 साल की उम्र में भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। सड़क का यह नामकरण शहीद ज्ञान सिंह की अदम्य भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय विभिन्न हितधारकों की सिफारिशों पर विचार करने के बाद लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications