हरियाणा को मिला ‘Best State In Health’ का स्कॉच अवार्ड, Anil Vij देश में सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश को 'बेस्ट स्टेट इन हेल्थ' का स्कॉच अवार्ड मिला है। इसके साथ ही यहां के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को देश के सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री का खिताब मिला है। यह जानकारी सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा दी गई। बताया गया कि, यह अवार्ड प्रदेश तथा जिला स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक उत्कृष्ट शुरूआत करने के लिए दिया गया है। विज हरियाणा में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का डोज लेने वालों में भी शामिल हैं।

सभी राज्यों में टॉप पर हरियाणा
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा एवं आयुष विभाग के निदेशक प्रभजोत सिंह तथा स्वास्थ्य महानिदेशक सुरजभान कम्बोज ने इन स्कॉच पुरस्कारों के प्रशस्ति पत्र स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किए। इस दौरान वे बोले कि, 'स्कॉच नामक निजी संस्था द्वारा देशभर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर अनुसंधान एवं मूल्याकन किया गया, जिसमें पाया गया कि हरियाणा ने देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है।

कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा
स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों में कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा है। उन्हें भी अवार्ड मिला है। स्कॉच के अनुसार, अनिल विज की अगुवाई में हरियाणा के सभी क्षेत्रों में राज्य की मशीनरी ने एकजुट होकर काम किया। जिसके फलस्वरूप कोरोना महामारी के दौर में भी हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।













Click it and Unblock the Notifications