हरियाणा में किसानों को मिली MSP की गारंटी, विधानसभा चुनाव से पहले सैनी सरकार ने खेला बड़ा दांव

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अब किसानों की हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी, चाहे वे कोई भी फसल उगाते हों।

सीएम सैनी ने बताया कि अब तक 14 फसलों को MSP पर खरीदा जाता था, लेकिन अब 10 नई फसलों को जोड़कर कुल 24 फसलों को MSP पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा, "कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है।

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

सीएम सैनी ने कहा, "इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं जिनमें सबसे प्रमुख घोषणा ये है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसानों के सामने है। उन्होंने कहा, "देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार देती है। हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है।"सीएम सैनी ने यह भी घोषणा की कि ट्रांसफार्मर बदलने का खर्चा प्रदेश के किसान भाइयों से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "पिछले 10 वर्षों का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने जो ऐतिहासिक किसान हितैषी और हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए हैं उसका कोई दूसरा उदाहरण देश भर में नहीं मिलता।

हरियाणा में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर बीजेपी मैदान में उतर गई है। बीजेपी ने X पर पोस्ट किया कि 'रविवार को धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से थानेसर विधानसभा की "म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा" रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों के लिए तीसरी बार विजय का शंखनाद हरियाणा बीजेपी ने कर दिया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपनी रैली को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है।इस प्रकार, सीएम नायब सिंह सैनी ने अपनी रैली में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की तैयारियों का आगाज़ किया।

यह भी पढ़े UP News: रोज जाती थी बस से दफ्तर, ड्रायवर ने खून से भरनी चाही मांग, फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+