पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी आशा भी संक्रमित

चंडीगढ़, 18 अप्रैल: देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा भी आ चुकीं हैं। रविवार को हुड्डा और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने बताया कि 73 वर्षीय कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी दिल्ली में हैं और वे खुद एहतियात के तौर पर गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार को हल्का बुखार था। फिर बाद में उन्होंने और उनकी पत्नी ने खुद का कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई हैं।

bhupinder singh hooda

वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने बताया है कि वे और उनकी पत्नी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। हुड्डा से पहले शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पिछले साल हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पॉजिटिव आए थे। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद हरियाणा के कई शीर्ष राजनेता इसके संपर्क में आए। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी दुष्यंत चौटाला, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और कुछ अन्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी चंद गुप्ता शामिल हैं।

हरियाणा में बेकाबू कोरोना

आपको बता दें कि देश के साथ हरियाणा में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बीते दिन यानी शनिवार को रिकॉर्डतोड़ 7717 नए केस दर्ज हुए। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,49,794 हो गई है, जबकि अब तक 3,386 लोगों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 2 लाख 61 हजार से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+