कोरोना से मुक्त हुए हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा, पत्नी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई, दोनों गुरुग्राम में भर्ती थे
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब कोरोना मुक्त हो गए हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी आशा हुड्डा भी ठीक हो गई हैं और उनकी रिपोर्ट भी अब कोरोना नेगेटिव आई है। दोनों पिछले करीब दो सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार ले रहे थे। हॉस्पिटल की ओर से अब बताया गया है कि, शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद डॉक्टरों ने यह फैसला लिया।

डॉक्टरों की ओर से अभी दोनों को कुछ दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है। उनके करीबियों ने बताया कि, डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- बाहरी हैं ज्यादातर मरीज
इधर, प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि, हरियाणा में जो कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं उनमें 70% से ज्यादा दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से हैं। विज ने कहा कि, मैंने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और MBBS के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश जारी किए हैं कि वे इसमें हमारी मदद करें। मंत्री ने कहा- "हरियाणा में अभी लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है। हम केवल सख्ती से इस पर नियंत्रण कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications