Haryana Election: विनेश फोगाट-दीपक हुड्डा के लिए आसान नहीं होगा सियासी मैदान, हार चुके हैं ये 2 दिग्गज पहलवान
Haryana Assembly Election: मौसम मानसून का है, लेकिन इस वक्त हरियाणा का सियासी तापमान काफी गर्म है। इस बार चुनावी दंगल में कांग्रेस के टिकट पर ओलंपियन विनेश फोगाट उतरी हैं। तो भाजपा की लिस्ट में अब तक कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा और शूटिंग प्लेयर आरती राव का नाम सामने आया है।
हालांकि खेल के मैदान में बाजी मारने वाले खिलाड़ियों के लिए सियासी मैदान इतना आसान नहीं रहा है। क्योंकि पिछले चुनाव 2019 में 2 रेसलर को हार का सामना करना पड़ा था।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सियासी दंगल शुरू हो चुका है। ऐसे में पिछली बार की तरह इस बार भी कुछ खिलाड़ी सियासत के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं। भाजपा ने अब तक महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा और अटेली सीट से शूटिंग प्लेयर आरती राव का नाम प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया है, आरती केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। जबकि कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया है।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला टिकट
हालांकि पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, बॉक्सर विजेंद्र और महिला बॉक्सर स्वीटी बूरा ने भी अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। वैसे नजर डालें तो हरियाणा चुनाव में खिलाड़ियों के आंकड़े असरदार नहीं हैं। क्योंकि खेल के मैदान पर जलवा दिखाने वाले खिलाड़ियों को सियासी ग्राउंड पर बिल्कुल तवज्जो नहीं मिली।
सिर्फ संदीप सिंह ही जीत पाए, लेकिन
हालांकि विधानसभा तक पहुंचने के सपना तो बहुत से खिलाड़ियों ने देखें, लेकिन अफसोस सफल सिर्फ हॉकी कैप्टन संदीप सिंह ही हो पाए, लेकिन वो भी विवादों से घिरे और मंत्री रहते वक्त कुर्सी और अब अपनी सीट भी खो बैठे।
जानिए किसको मिली हार
- पिछले विधानसभा चुनाव में योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा। सोनीपत की बरोदा सीट पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उनको कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
- ऐसे ही बबीता फोगाट दादरी विधानसभा सीट से BJP के टिकट पर उतरीं थीं। जिनको निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर सांगवान ने हराया था।












Click it and Unblock the Notifications