हरियाणा चुनाव 2024: जब शिवरतन सिंह रेवाड़ी में 'जीत' पर बांटने लगे मिठाई, फिर थोड़ी देर में 86 वोट से हारे

Rewari Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान होगा। 8 अक्‍टूबर को हार-जीत के नतीजे आएंगे। 8 अक्‍टूबर को अपनी संभावित जीत को लेकर कई उम्‍मीदवार नतीजों से पहले जीत के जश्‍न की तैयारी भी करने से नहीं चूकेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव इतिहास में तो ऐसा भी हो चुका है कि प्रत्‍याशी ने जीत की मिठाई बांट दी हो और फिर चुनाव हार गए।

जीत की मिठाई बांट देने के बाद चुनाव के अंतिम नतीजों में हार का मुंह हरियाणा के नेता शिव रतन सिंह को देखना पड़ा था। मामला हरियाणा विधानसभा चुनाव 1977 में रेवाड़ी सीट का है।

Haryana Elections 2024 Rewar

रेवाड़ी विधानसभा चुनाव 1977

हुआ यूं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1977 में रेवाड़ी सीट से जनता पार्टी (JP) के कर्नल राम सिंह, विशाल हरियाणा पार्टी (VHP) के शिव प्रताप सिंह, कांग्रेस के प्रेम स्‍वरूप, निर्दलीय हरदयाल, किशन चंद, लाल सिंह व लाडली प्रसाद मैदान में थे।

साल 1977 के रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र चुनाव में कुल 69927 मतदाता थे, जिनमें 44 हजार 050 ने मतदान किया। वोटिंग प्रतिशत 63.69 रहा। मतगणना वाले दिन बैलेट पेपर से मैनुअली गिनती हो रही थी।

बाहर मिठाई बंट रही, अंदर चुनाव हार रहे

अंतिम चरण की गिनती लगभग पूरी होने पर शिव रतन सिंह बढ़ते बनाए हुए थे। कुछ ही बैलेट पेपर की गिनती होने थी, मगर शिव रतन सिंह को लगा कि अब उनकी बढ़त लास्‍ट तक बनी रहने वाली है। इसलिए शिव रतन सिंह मतगणना स्‍थल से बाहर आए और समर्थकों के बीच जीत का ऐलान कर दिया।

शिव रतन सिंह के समर्थक जीत का जश्‍न मनाने लगे और जीत की खुशी में मिठाई भी बांट दी। अचानक मतगणना केंद्र से खबर आई कि बैलेट पेपर की गिनती पूरी होने पर जनता पार्टी के कर्नल राम सिंह 86 वोटों से विजेता घोषित किए गए हैं।

किसे कितने वोट मिले थे

जनता पार्टी के कर्नल राम सिंह - 19563
वीएचपी के शिव रतन सिंह - 19477
कांग्रेस के प्रेम स्‍वरूप -3161
निर्दलीय
हरदयाल- 598
किशन चंद -439
लाल सिंह -358
लाडली प्रसाद -352
(रेवाड़ी विधानसभा चुनाव 1977)

रेवाड़ी विधानसभा चुनाव 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेवाड़ी पर कांग्रेस के चिरंजीव राव, भाजपा के लक्ष्‍मण सिंह यादव, बीएसपी के विजय सौमन्‍य, एएसपी के मोकी यादव, निर्दलीय प्रशांत सनी यादव के बीच मुकाबला है। कुल 253367 मतदाता हैं।

रेवाड़ी विधायकों की सूची

1967 सुमित्रा देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1968 विशाल हरियाणा पार्टी
1972 अभय सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 राम सिंह जनता पार्टी
1982 राम सिंह निर्दलीय
1987 रघु यादव लोकदल
1991 अजय सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996 अजय सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2000 अजय सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2005 अजय सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 अजय सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 रणधीर सिंह कापड़ीवास भारतीय जनता पार्टी
2019 चिरंजीव राव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+