Sirsa Election Result: सिरसा में गोपाल कांडा की सीट फंसी! गोकुल सेतिया ने छोड़ा पीछे
Sirsa Election Result 2024: हरियाणा की सिरसा सीट कई मायनों में अहम है। इस सीट पर भाजपा के चुनाव नहीं लड़ने से सीधा मुकाबला गोपाल कांडा और कांग्रेस के गोकुल सेतिया के बीच है।
गोपाल कांडा सिरसा सीट पर पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो अब पिछड़ गए हैं। ताजा रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया गोपाल कांडे से 1,053 वोट आगे चल रहे हैं।

राज्य के सबसे लोकप्रिय और चर्चित विधानसभा क्षेत्रों में से एक सिरसा सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर बीजेपी के चुनाव नहीं लड़ने से सीधा मुकाबला गोपाल कांडा और कांग्रेस के गोकुल सेतिया के बीच है।
2019 के विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा ने जीत दर्ज की थी। तब गोकुल सेतिया ने कांडा के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी गोकुल सेतिया कांग्रेस उम्मीदवार हैं। सिरसा में मुख्य मुकाबला HLP और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।
जानिए कौन हैं गोपाल कांडा?
57 साल के गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने ही हरियाणा लोकहित पार्टी की स्थापना की थी। चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया और गोपाल कांडा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। बता दें कि भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन देते हुए सिरसा से अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications