Haryana Result 2024: मतगणना पहले Phalodi Satta Bazar की नई भविष्यवाणी, हरियाणा में बढ़ी कांग्रेस की सीटें
Phalodi Satta Bazar Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा की 'सियासी महाभारत' के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। 12 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह होने लगेगी कि अबकी बार हरियाणा में कांग्रेस की वापसी या भाजपा की विदाई। मतगणना से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने हरियाणा के लिए ताजा भविष्यवाणी की है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
सबसे पहले जानिए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के क्या अनुमान हैं? सारे एग्जिट पोल का सार यह है कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 फलोदी सट्टा बाजार
अब जानिए चुनावों में सटीक अनुमानों के फेमस राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार की ताजा भविष्यवाणी। फलोदी सट्टा बाजार से जुड़ी वेबसाइट के अनुसार मतगणना से पहले अनुमान है कि हरियाणा में भाजपा 22 से 23 सीटों पर जीत दर्ज सकती है जबकि कांग्रेस के हाथ में 59 से 61 सीटें आ सकती हैं।
5 अक्टूबर को मतदान वाले दिन फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि हरियाणा की 90 सीटों में कांग्रेस को 57 से 59 सीट और भाजपा को 22 से 24 सीटें मिल सकती है। मतदान के बाद एग्जिट पोल नतीजों में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले होने पर फलोदी सट्टा बाजार में भी एक-दो सीटें ऊपर-नीचे हुई हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार ( Phalodi Satta Bazar Haryana Chunav 2024 predictions )
- कुल सीटें-90, बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें
- कांग्रेस को 59 से 61 सीटें
- भाजपा को 22 से 23 सीटें
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। सभी सीटों पर 5 अक्टूबर को एक साथ मतदान हुआ। हरियाणा में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान रहा। इस बार हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और व निर्दलीय समेत कुल 1031 उम्मीदवार मैदान हैं। हरियाणा में किसी भी पार्टी को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें चाहिए।
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 वाले अनुमान भी सटीक बैठते हैं तो इस बार हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हो रही है। भाजपा की विदाई होने वाली है। हरियाणा में साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
नोट-हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के आधिकारिक नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के उपरोक्त दावों का समर्थन नहीं करती है। सट्टा खेलना गैरकानूनी है।












Click it and Unblock the Notifications