Haryana Election: हरियाणा बीजेपी में नहीं रुक रहा इस्तीफों का दौर, अब बचन आर्य ने भी किया Resign
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के अंदर भारी असंतोष देखा जा रहा है। टिकट ना मिलने से नाराज पार्टी नेता लगातार इस्तीफा दे रहे है।
हाला ही में प्रदेश के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बचन आर्य जेजेपी के बागी विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट मिलने से नाराज थे। उन्होंने चार लाइन में इस्तीफा लिखकर प्राइमरी मेंबरशिप भी छोड़ने का ऐलान किया है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने चिट्ठी में लिखा, 'मैं बच्चन सिंह आर्य विधानसभा क्षेत्र सफीदों आज दिनांक 07-09-24 को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से त्याग पत्र देता हूं।' इसस पहले बच्चन आर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'लगा दो आग पानी में, शरारत हो तो ऐसी हो, मिटा दो हस्ती जुल्मों की, बगावत हो तो ऐसे हो।'
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद से पार्टी नेताओं के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे है। क्योंकि, बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर विश्वास जाते हुए उन्हें टिकट दिया है।
वहीं, अपने नेताओं और मंत्रियों का टिकट काट दिया। जिसके बाद से ही बीजेपी के अंदर भारी बगावत देखने को मिल रही है। इससे पहेल टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व नगर निगम मेयर और भाजपा नेत्री रेनू बाला गुप्ता ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नाराजी साफ जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications