भाकियू प्रदेशाध्यक्ष चढ़ूनी बोले- किसान खुद चुनाव लड़कर सरकार बनाएं, CM ने कहा- एजेंडा यही है

सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि, किसान खुद चुनाव लड़कर अपनी सरकार बनाएं, तभी किसानों के उद्देश्‍य पूरे हो सकते हैं। इस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान आया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चढ़ूनी के चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि, "यह हरियाणा-दिल्‍ली बॉर्डर पर जो चल रहा है, किसान आंदोलन नहीं है। इनका मकसद राजनीति करना है। इन्‍हें किसानों की चिंता नहीं है, बल्कि ये लोग चुनाव लड़ने के लिए धरने-प्रदर्शन करवा रहे हैं।"

Recommended Video

    Kisan Andolan: Gurnam Singh Chadhuni के बयान पर Manohar Lal Khattar का वार | वनइंडिया हिंदी
    Gurnam Singh Chaduni

    चढ़ूनी बोले- पंजाब के चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे
    मालूम हो कि, एक दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा था कि, किसानों को खुद चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। चढ़ूनी ने कहा था कि, किसान-प्रदर्शनकारियों को "मिशन यूपी" के बजाय "मिशन पंजाब" चलाना चाहिए। उन्‍होंने कहा, "हमें भाजपा को उखाड़ फेंकने से कुछ हासिल नहीं होगा। यह मानो कि जब तक किसानों की अपनी सरकार नहीं बनेगी, तब तक अपनी मांगें नहीं मनवा सकते। इसलिए हमें पंजाब से चुनाव लड़ना चाहिए, वहां भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों का बहिष्कार करना चाहिए। जब सभी किसान संगठन अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे और जीतेंगे, तो किसानों की यह सरकार देश के लिए एक मॉडल साबित होगी।"

    Gurnam Singh Chaduni

    संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बयान से किनारा
    चढ़ूनी के चुनाव लड़ने वाले बयान से संयुक्त किसान मोर्चा ने पल्‍ला झाड़ लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कल शाम को इसे चढ़ूनी का व्यक्तिगत बयान बताया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव आदि ने कहा, "हमारा मिशन पंजाब शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। जो चढ़ूनी बोले वो केवल उनके व्यक्तिगत विचार हैं। इससे मोर्चा का कोई लेना-देना नहीं है। हमारा मोर्चा पहले की तरह से अपने तय एजेंडे के तहत काम करेगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+