'कांग्रेस सत्ता में आती है तो बढ़ेगा भ्रष्टाचार', रोहतक में बोले हरियाणा सीएम नायब सैनी

Haryana News: लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं कर पाई। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा।

सीएम नायब सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में लोकसभा सीट पर जीत की शुरुआत रोहतक से होगी। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि हम लोकसभा की सभी 10 सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।

Haryana CM Nayab Singh Saini

भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार व कार्यकाल सभी जानते हैं। गैस सिलिंडर तक के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। प्रधानमंत्री ने यह लाइन समाप्त कर घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाए हैं।

नौकरी व अन्य कार्यों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं कर पाई। कांग्रेस की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार आती है तो विकास तेज होगा। पीएम मोदी की नीतियां व मुख्यमंत्री के तौर नौ प्रदेश की सेवा करने वाले मनोहर लाल ने गुड गवर्नेंस में जबरदस्त काम किया है, इन्हें आगे बढ़ाना है।

पीएम की नीति के तहत अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान बैठक में लोकसभा सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार उतारने पर जोर दिया गया, साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। कहा कि सीएम चेहरा बदलना ओबीसी कार्ड खेलना नहीं है। पार्टी निर्णय लेती रहती है।

इससे पूर्व पहली बार रोहतक पहुंचे सीएम नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए मेरे दरवाजे हर समय खुले हैं। वे आधी रात को भी अपने काम के लिए आ सकते हैं। कार्यकर्ता ही मेरे लिए सबकुछ हैं। इन्हीं वजह से इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यही पार्टी और संगठन की भी असली ताकत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+