पठानकोट पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी, AAP नेताओं पर साधा निशाना

Haryana News: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम को थम गया है। प्रचार के आखरी दिन बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार को पठानकोट के हलका भोआ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आप नेता और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप भी लगाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि आम आदमी पार्टी देश में भ्रष्टाचार के लिए वोट मांगती है और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ बैठ कर चाय पानी पीते हैं।

haryana news jpg

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह लोग देश और प्रदेश को लूटने के लिए आते हैं ना कि लोगों की सुरक्षा के लिए। सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के पैसों को लूटकर दिल्ली के अपने सरगनाओं को खुश करने का काम करते हैं।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे, जिसका प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यही दौर आखरी दौर और यही दौर भारी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंजाब में संभाला मोर्चा, AAP सरकार पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+